कन्नौज, अप्रैल 30 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भूड़ पुरवा के समीप काली नदी में नहाने गए दो लोग डूब गए। जिसमें स्थानीय गोताखोरों ने एक बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि दूसरे युवक का शव दूसरे दिन घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिला। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार की शाम काली नदी में ग्राम भूड़ पुरवा के समीप ग्राम खाड़े देवर निवासी सत्यम (18) पुत्र राम सिंह तथा देव (12) पुत्र विनोद नहाने के लिए गए थे तभी दोनों नदी के गहरे पानी में समा गए। आसपास के लोगों ने जब नजर पड़ी तो कुछ गोताखोर बचाव के लिए नदी के पानी में कूद गए। और कुछ ही देर में देव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक कहां भेज दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक काफी अंधेरे के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.