अररिया, मार्च 8 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर कुल 71 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा। जबकि कार्यकारणी सदस्य पद पर 251 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर आईटीसी भवन परिसर में समर्थकों की भीड़ देखी गई। बीडीओ सह बीडीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करने के लिए आईटीसी भवन में छह काउंटर बनाए गए थे ताकि प्रत्याशियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि पहले दिन भी विभिन्न पंचायतों से कई उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। नामांकन की प्रक्रिया बीसीओ शंकराचार्य द्वारा पूरी कराई जा रही है, जबकि निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दुर्गेश कुमार पूरे दिन नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण करते रहे। बीडीओ ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.