मोतिहारी, अप्रैल 20 -- ​रक्सौल ,एक संवाददाता। रक्सौल से लगे वीरगंज बॉर्डर से नेपाल की राजधानी काठमांडू को जोड़ने वाले त्रिभुवन राजपथ का विस्तार अभियान लगातार जारी है। वीरगंज के मेन रोड सड़क खंड अंतर्गत भारत नेपाल मैत्री पुल से गंडक तक किए गए अवैध निर्माण -अतिक्रमण को हटाने का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। इस कड़ी में गंडक एरिया,बहुअरवा क्षेत्र में अभियान देर शाम तक लगातार चलता रहा। अभियान का शिकार वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ कार्यालय की बाउंड्री,होटल मकालू सहित निजी भवन, व्यापारिक प्रतिष्ठान,नामी गिरामी कंपनियों के शो रुम भी हुए है। नारायणी हॉस्पिटल,जिला हुलाक कार्यालय, जन स्वास्थ्य कार्यालय, नेशनल ट्रेडिंग,राष्ट्रीय वाणिज्य बैंक ,सिद्धार्थ बैंक लिमिटेड जैसे सरकारी दफ्तर के हिस्से भी ध्वस्त हुए। मेन रोड में करीब 7 किलो मीटर लंबे क्षेत्र में ...