सिमडेगा, मार्च 21 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि।प्रखंड के लचरागढ़ स्थित देवी गुड़ी मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दूसरे दिन नामकरण संस्कार के साथ अखंड हरी कीर्तन शुरू हुआ। मौके पर पुरोहित पंडित प्रमोद पंडा,जगरनाथ पंडा,प्रदीप पंडा,पवन शर्मा,व जापक भुनेश्वर पंडा, अवधेश पाढ़ी, मदन पंडा, रंजित पंडा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया गया। वहीं यजमान की भूमिका फिरू महतो सह धर्मपत्नी नलिनी देवी निभा रही हैं। अखंड हरि कीर्तन में आसपास की कई कीर्तन मंडलियां शामिल हुई। शनिवार को नगर भ्रमण,पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ महोत्सव का विधिवत समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...