आगरा, अप्रैल 5 -- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को दूसरे दलों से आए युवाओं ने सदस्यता ली है। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह और छात्रसभा जिलाध्यक्ष पंकज कसाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा। कसाना ने कहा कि अब युवाओं को समाजवाद की समझ आ चुकी है। लिहाजा वह बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। अभिषेक पाठक, उमंग, अनुराग, अमल गुप्ता, भारत चौधरी, महेश, बाड़ा चौधरी, गोविंद तिवारी, गजेंद्र सिंह, पवन सिंह, रोहित जाट, सोहित, राज, अब्बास, सुमित जाटव, दौलत अरमान, रेहान, अमन, हिमांशु, ओम राणा, सौरभ कुमार ने सदस्यता ली है। तेजू यादव, विशाल कुमार, माधव यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...