फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में दूसरे दलों को छोड़कर सपा में शामिल हुये लोगों का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पीडीए को जन समर्थन मिल रहा है उससे आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, महासचिव इलियास मंसूरी, रमेश चंद्र कठेरिया, डॉ.जेपी वर्मा, विनीत सिंह परमार, समरदीप सिंह आदि ने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...