दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान और इस खिलाड़ी पर बैठी जांच, नाइटक्लब से जुड़ा है मामला
नई दिल्ली, जून 9 -- इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के खेमे में एक विवाद ने जन्म ले लिया है। इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑलराउंडर गस एटकिंसन पर टीम के प्रोटोकॉल्स को तोड़ने का आरोप है, जिसके लिए जांच शुरू हो गई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद दो खिलाड़ियों से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहा है। इंग्लैंड की टीम ने लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 115 रनों से जीता था। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सोमवार की सुबह एक नाइटक्लब में हुई घटना के समय स्टोक्स और एटकिंसन वहां मौजूद थे। बोर्ड ने एक बयान में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.