भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को लोग नमाज अदा कर देश की तरक्की व अमन की दुआ करेंगे। रमजान के पाक महीने पर मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजार रहे हैं। शुक्रवार को सबसे पहले लोहिया पुल के निकट खानकाह पीर दमड़िया में शुक्रवार को जुमा पर नमाज अदा किया जाएगा। शहर के खानकाह शहबाजिया, तातारपुर जामा मस्जिद, हबीबपुर, चमेलीचक, हुसैनपुर, नाथनगर, शाही मस्जिद जब्बारचक, शाह मार्केट शाह मंजिल मस्जिद, बरहपुरा जामा मस्जिद, दाउदचक मस्जिद, भीखनपुर जामा मस्जिद, सदरउद्दीनचक जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज होगी। इस दौरान शहर के मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ लगी रहेगी। खानकाह पीर दमड़िया के सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन ने बताया कि रमजान के रमजान के पाक मही...