देवरिया, जनवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षा दो फरवरी से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी गई है। विद्यालयों में अध्यनरत बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ओर से घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दो चरणो में प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसमें पहले चरण की परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी एवं दूसरे चरण की परीक्षा दो फरवरी से नौ फरवरी तक होना है। ऐसे में जिले में दूसरे चरण में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होनी है। जिसमें हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के 1,15,968 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 30,572 छात्र, 26,982 छात्राएं एवं तीन थर्ड जेंडर, जब...