वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी। बीएचयू की एकेडमिक काउंसिल चार महीना पांच दिन के बाद गुरुवार को एक बार फिर बैठेगी। अपराह्न 3 बजे से शुरू होने वाली बैठक में सत्र 2025-26 के पीएचडी प्रवेश की रिपोर्ट पर चर्चा होग। साथ ही बची हुई सीटों को भरने पर भी निर्णय लिया जाएगा। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख और विभागाध्यक्ष शामिल होंगे। पीएचडी प्रवेश के अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा और निर्णय संभावित हैं। बीएचयू में शुरू हुई 'स्टुडेंट्स फीडबैक' व्यवस्था पर कमेटी की संस्तुतियों पर विमर्श किया जाएगा। साथ ही चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों में 'लेटरल एंट्री' के तरीकों पर भी निर्णय संभावित है। एनईपी (न्यू एजुकेशन पॉलिसी) समन्वय सेल की तरफ से पीजी पाठ्यक्रमों में बदलाव के प्रस्ता...