कुशीनगर, मार्च 23 -- कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के बीडीसी सदस्य विनोद कुमार सिंह ने डीएम से मिलकर ग्राम पंचायत सरया के प्रधान की शिकायत की है। बीडीसी सदस्य ने शपथ पत्र के साथ आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने अपने ग्राम पंचायत के बजाय गेट बनवाने के लिए दूसरे ग्राम पंचायत में सरकारी धन खर्च कर दिया है। डीएम ने बीडीओ पडरौना को जांच के आदेश दिये हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दिए शिकायती पत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा है कि ग्राम पंचायत सरया में ग्राम प्रधान व सचिव ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए ग्राम सभा सरया से सिधुआ मिश्रौली मार्ग पर गेट का निर्माण करवाया है। वह सरया ग्राम सभा से लगभग 700 मीटर दूरी पर दूसरे ग्राम पंचायत मिश्रौली में है। बीडीसी सदस्य ने कहा है कि उसने ब्लॉक में इसकी शिकायत की थी। एडीओ पंचायत ने मौके पर पहुंच कर जांच भी कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.