नवादा, जनवरी 8 -- हिसुआ, निज संवाददाता। हिसुआ नगर परिषद के वार्ड नंबर दस फुलवरिया के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को एकजुट होकर प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया को सिंघोली स्थित विद्यालय में शिफ्ट किये जाने का जमकर विरोध किया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय पहुंचे दर्जनों अविभावकों नें बीडीओ देवानंद कुमार सिंह को अपनी व्यथा सुनाई। कहा कि विद्यालय में कक्षा एक से पांचवीं तक के वर्ग संचालन के लिए पर्याप्त जगह और कमरा मौजूद है। बावजूद इसके प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बिना स्थिति का जायजा लेते हुए विद्यालय को गांव से दूर तिलैया नदी के उस पार स्थित गांव में शिफ्ट कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वहां जाने के लिए बच्चों को खेतों की पगडंडियों के सहारे घनी झाड़ी और फिर नदी पार कर जाना पड़ता है। नदी किनारे सुनसान होने और सियार के काटने का खतरे के साथ ही बालू माफियाओं...