मऊ, जून 12 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना मधुबन की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित की दूसरे के खाते में गई दस हजार रूपये सुरक्षित वापस करा दी है। अंकित कुमार गुप्ता पुत्र विजयशंकर गुप्ता से डिजिटल ट्रांजैक्शन के दौरान एक बड़ी चूक हो गई थी। उन्होंने गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। पैसे गलत खाते में जाने का एहसास होते ही अंकित ने बिना समय गंवाए तत्काल मधुबन थाने पर जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। थाने पर तैनात साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए काफी प्रयास के बाद पैसा पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि यदि कभी भी साइबर फ्रॉड या गलत ट्रांजैक्शन की समस्या होती है, तो बिना देर किए तत्काल नजदीकी थाने या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर...