देवघर, जुलाई 15 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव में जमीन विवाद को लेकर घर पर बम फेके जाने के चर्चित मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता का बेटा ही घटना को अंजाम देने वाला निकला। मामले में कार्रवाई करते हुए थानेदार संदीप कृष्णा ने आरोपी कामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है। उसको लेकर परेशान हो गया था। दूसरे के कहने पर बड़ी साजिश रच अपने घर में दो बम फेककर दूसरे पक्ष को फंसाने की साजिश कर दी। बताते चलें कि लीलावरण गांव निवासी 54 वर्षीया जीरा देवी ने गांव के मनोज यादव, गणेश यादव, संजय यादव, देवेंद्र यादव और दिनेश यादव पर घर पर बम फेकने की प्र...