महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले के एक विद्यालय को आवंटित मध्याह्न भोजन का राशन दूसरे उचित दर विक्रेता द्वारा उठा लिए जाने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा विद्यालय को राशन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।महात्मा गांधी इंटर कालेज को जनवरी से मार्च 2026 तक के लिए एमडीएम योजना के तहत खाद्यान्न आवंटित किया गया था। लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण यह खाद्यान्न संबंधित विद्यालय तक पहुंचने के बजाय एक उचित दर विक्रेता द्वारा उठा लिया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा कई बार मांग किए जाने के बावजूद खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। मामला जब बीएसए के पास पहुंचा तो उन्ह...