दूसरे के नाम से रसीद निर्गत करने का आरोप लगा धरना पर बैठा
गिरडीह, जून 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के फुलजोरी पंचायत के कारोडीह गांव निवासी गोविंद मंडल ने सोमवार को गांडेय सीओ मो. हुसैन को आवेदन देकर अपनी खतियानी जमीन का रसीद दूसरे व्यक्ति के नाम पर निर्गत करने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी ने सीओ को आवेदन देकर मामले की जांच करके ऑनलाइन काटी हुई दूसरे के नाम की रसीद को निरस्त करने की मांग की है।
जांच और कार्रवाई की मांग सीओ को आवेदन देने के बाद गोविंद मंडल सीओ कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गया। गोविंद मंडल ने सीओ से फर्जी ढंग से ऑनलाइन रसीद निर्गत को जांच करके निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांडेय सीओ और गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक के द्वारा मामले की जांच और कारवाई का आश्वासन मिलने के बाद गोविंद मंडल लगभग आधा घंटा के बाद धरने से उठा।
प्रमुख की पहल उक्त मामले को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.