देवरिया, सितम्बर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वालों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। सलेमपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरडीहा दलपत में तैनात रही सहायक अध्यापक गरिमा सिंह के विरुद्ध बीईओ ने लार थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लार थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा दलपत की रहने वाली गरिमा सिंह पत्नी अनिल कुमार सिंह की 27 जुलाई 2010 में परिषदीय विद्यालय सलेमपुर के बरसात में हुई। 22 दिसंबर 2014 में पदोन्नति होने के बाद गरिमा सिंह पूर्व माध्यमिक विद्याएलय बरडीहा दलपत में सहायक अध्यापक हो गई। किसी ने शिकायत किया तो बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रकरण की जांच कराई। जांच के दौरान पाया गया कि गरिमा सिंह ने बस्ती जिले के भानपुर तहसील के संसारपुर...