दूसरे के आधार का इस्तेमाल कर लिया ऋण
धनबाद, जुलाई 17 -- मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी अशोक महतो के आधार नंबर का इस्तेमाल कर जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज और अपना फोटो लगाकर कतरास स्थित एक निजी बैंक से 87,600 रुपए का ऋण ले लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने अपना क्रेडिट स्कोर और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की। बैंक पहुंचकर पता चला कि उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा किया गया है। हैरानी की बात यह है कि जालसाज हर महीने लोन की किस्त भी नियमित जमा कर रहा है। अब तक 10 किस्तों के रूप में 24,490 रुपए जमा किए जा चुके हैं और बैंक रिकॉर्ड में 63,110 रुपए बकाया दिख रहा है। समय पर किस्त मिलने के कारण बैंक प्रबंधन को भी धोखाधड़ी की भनक नहीं लगी। पीड़ित ने बताया कि जब उसने बैंक से अपने आधार पर लगे फोटो को देखने की मांग की तो बैंक ने दिखाने से इंकार कर दिया। इससे बैंक की लोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.