प्रयागराज, नवम्बर 24 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरफेसी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में एक ऐसे व्यक्ति के घर पर कब्जा लिए जाने के आरोप को गंभीर मानते हुए हीरो हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। साथ ही अगली सुनवाई तक विवादित संपत्ति को बेचने पर रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने मेरठ की उषा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। याची सरधना तहसील के सलावा गांव में खसरा संख्या 1729-ए और 1729-बी के हिस्से में बने 75.63 वर्ग गज (63.25 वर्गमीटर) के मकान की मालकिन हैं। उसका कहना है कि वह न तो किसी की कर्जदार हैं और न ही गारंटर। फाइनेंस कंपनी ने जिन कर्जदारों को ऋण दिया था, उन्होंने बंधक के रूप में खसरा संख्या 1736-क का 258 वर्ग गज का मकान रखा था। यानी बंधक संपत्ति और याची की संपत्ति अल...