अयोध्या, फरवरी 18 -- रुदौली, संवाददाता। नगर पालिका परिषद रुदौली द्वारा महा ऋषि वाल्मीकि नगर वार्ड में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे बारात घर के निर्माण को लेकर गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। आरोप है कि बिना भूमि स्वामित्व की स्पष्ट जांच और सीमांकन कराए ही लाखों रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। अब भूमि विवाद सामने आने के बाद काम पूरी तरह ठप हो गया है। बताया जाता है कि जिस जमीन पर निर्माण हो रहा था, उस पर एक स्थानीय व्यक्ति ने अपना स्वामित्व जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। शिकायत के बाद राजस्व अभिलेखों की जांच शुरू हुई तो स्वामित्व को लेकर विवाद की स्थिति स्पष्ट होने लगी। सवाल यह उठ रहा है कि निर्माण से पहले न तो विधिवत सीमांकन कराया गया और न ही दस्तावेजों की समुचित पुष्टि की गई। अब तक निर्माण पर काफी धन खर्च हो चुका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.