विकासनगर, जनवरी 8 -- थाना सेलाकुई क्षेत्र में तीन लोगों ने असम राइफल्स के एक सैनिक को दूसरे की जमीन दिखाकर 11 लाख रुपये हड़प लिए। तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई सेलाकुई जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में बलदेव सिंह पुत्र जमन सिंह निवासी ग्राम पोवओव आगर जिला रुद्रप्रयाग ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह असम राइफल्स में मणिपुर में रायफलमैन के पद पर कार्यरत है। गत 25 अप्रैल 2022 को दीपक सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी हरिपुर सेलाकुई ने अपने दो साथियों सोमपाल पुत्र नकुल राम निवासी ग्राम जस्सोवाला और अमित कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी भीमावाला विकासनगर के साथ मिलकर उन्हें अटकफार्म में एक जमीन दिखाई। आरोपी दीपक ने बताया कि वह जमीन उसकी है। इसके बाद उसने आरोपी को जमीन खरीदने के लिए 11 लाख रुपये ...