बिजनौर, फरवरी 27 -- थाना क्षेत्र के ग्राम हीरा खेमपुर निवासी महेंद्र सिंह ने चार लोगों पर दूसरे की जमीन दिखाकर 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेंद्र वर्तमान में देहरादून में रहते हैं। बताया गया कि मोंटू निवासी ठाठ थाना धामपुर उनकी बेटी के पड़ोस में किराये पर रहता था। इसी कारण उसकी जान-पहचान महेंद्र के दामाद मनप्रीत सिंह से हो गई थी। सत्रह लाख रुपये की ठगी होने पर महेंद्र ने मोंटू, दीपक, जितेंद्र ठाकुर और तोहिद के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रॉयल पैलेस होटल में हुई मुलाकात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.