बदायूं, दिसम्बर 22 -- बिसौली, संवाददाता। ठग पिता-पुत्र ने अपने पड़ोसी की जमीन चौहद्दी में दिखाकर एक गरीब महिला को बेच दी। जांच में जब मामला खुला तो पीड़िता के होश उड़ गए। उसने एसएसपी का दरवाजा खटखटाया है। मामला थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सीकरी में यहां के पिता-पुत्र ने पड़ोसी दीपक की जमीन को अपनी चौहद्दी में दिखाकर पौने चार लाख रुपये में नन्नी पत्नी नरेश का बैनामा कर दिया। जब नन्नी उक्त जमीन पर बाउंड्री कराने पहुंची तो दीपक ने अपना स्वामित्व बताया। यह देखकर नन्नी सकपका गई। इस संबंध में जब नन्नी ने तहसीलदार से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ली तो असलियत सामने आ गई। कागजों में उस जमीन पर स्वामित्व दीपक का ही था। यह देखकर नन्नी के होश उड़ गए। नन्नी ने गांव के ही ठग पिता-पुत्र से संपर्क किया तो वे पीड़िता और उसके पति नरेश को गाली-गलौज ...