मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की परीक्षा में दूसरे की जगह शामिल होने वाले फर्जी अभ्यर्थी को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपितों की पहचान नवादा के अंकित राज के रूप में हुई है। नगर थाना में उससे पूछताछ के बाद जेल भेजने की कवायद की जा रही है।बताया गया कि 14 जून को नगर थाना के मोतीझील स्थित बीबी कॉलेजिएट में सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित थी। इसमें अंकित किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह शामिल हुआ था। परीक्षा के दौरान कई बार अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड समेत अन्य प्रमाणपत्रों की जांच की गई, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। यह भी पढ़ें- आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर दुबारा परीक्षा देने का केस दर्ज वह परीक्षा देकर यहां से चला गया। 17 जून को नवाद...