प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल मनौरी में आयोजित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) परीक्षा के दौरान दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे आठ युवकों को पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षकों की सतर्कता से मामला सामने आया, जिसके बाद केंद्र अधीक्षक को सूचना दी गई। पूरामुफ्ती पुलिस कुल 16 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।पर्यवेक्षक अधिकारी आशुतोष द्विवेदी की तहरीर के मुताबिक, परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अनुपम मिश्र, नागेश पटेल और अम्बुज पांडेय ने परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर मिलान में संदेह होने पर जांच की। जब परीक्षाशीट पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया गया, तो कई परीक्षार्थी सही ढंग से हस्ताक्षर नहीं कर पाए। इसके बाद उनके प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच की ग...