कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से शुक्रवार को नौबस्ता गल्ला मंडी में आम सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि एक ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद दूसरे एप से गाड़ियों की टैगिंग करना उचित नहीं है। व्यापारियों के साथ-साथ किसानों पर इसका असर पड़ेगा। एक और ऑनलाइन व्यवस्था से निश्चित रूप से दिक्कतें बढ़ेंगीं। माल लोड होकर गंतव्य तक पहुंच कर उतरने में दिक्कतें आएंगी। इसके विरोध में मंडी परिषद प्रशासन व सचिवों को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय बाजपेयी, अनुराग जायसवाल, गोपाल शुक्ला, केके गुप्ता, उदयभान सिंह पटेल, अर्जित गुप्ता, राजेंद्र मिश्र, रजत गुप्ता, अजय गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...