नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- Koffee with Karan 9: करण जौहर होस्टेड रियलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 9' के अगले एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि करण जौहर बातचीत के दौरान विजय देवराकोंडा से जहां यह पूछते हैं कि उनकी जोड़ी रश्मिका के अलावा किस एक्ट्रेस के साथ बेस्ट जंचती है, वहीं रश्मिका के साथ बातचीत में यह भी पूछा कि उनके मुताबिक अल्लू अर्जुन और रणबीर कपूर में कौन बेहतर है। बॉलीवुड के इस पावर कपल ने शो पर अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात की।तो खुलकर सवाल पूछेंगे करण जौहर? प्रोमो वीडियो में करण जौहर दर्शकों को स्वागत करते हुए कहते हैं, "आज सोफा पर मेरे सामने हैं एक ब्लॉकबस्टर कपल, मुझे थोड़ा चिपकू होने का तो हक है।" करण जौहर ने रश्मिका मंदाना से पूछा कि जब कोई इतना हसीन आपकी जिंदगी में आता है, तो क...