दूसरी सोमवारी पर निकली कांवर यात्रा, बुद्धेश्वरनाथ का हुआ जलाभिषेक
सराईकेला, अगस्त 10 -- सरायकेला। सावन महीने की दूसरी सोमवारी पर सरायकेला में भक्ति,श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस पावन अवसर पर शहर में कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया। बुद्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर में दिन भर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। सरायकेला से लगभग 700 एवं दूसरे जत्था में पांड्रा गांव व आसपास के 150 शिवभक्त कांवर यात्रा में शामिल हुए। कांवर यात्रा का शुभारंभ सिनी मोड स्थित संजय घाट से हुआ। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले खरकई नदी में स्नान किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। जल भरने के बाद बोल बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा शुरू की। केसरिया रं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.