दुमका, अगस्त 10 -- सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा देवद्वार नाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मयूराक्षी नदी के भूरभुरी पुल स्थित पथरा बाबा के समीप से गिद्धौर से पहुंचे शिवभक्तों सहित करीब 400 बोल बम एवं डाक बम श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर बाबा देवद्वार नाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बारापलासी में विभिन्न स्थानों पर ठंडा पानी, शरबत, मैंगो फ्रूटी, फल एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। सेवा कार्य का संचालन मणिकांत राय ने किया, जबकि राजेश नाग एवं शिवा महाराणा ने डाक बम सेवा में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- सावन की दूसरी सोमवारी पर झारखंडधाम में उमड़ी आस्था की भीड़ आयोजन समिति के अनुसार तीसरी सोमवारी पर करीब 500 डाक बम के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धाल...