देवघर, अगस्त 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ी । वहीं भीड़ को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण को लेकर मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही। एसपी प्रवीण पुष्कर ने सोमवार अहले सुबह से देर रात तक मेला क्षेत्र का लगातार निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कांवरिया रूट, मंदिर परिसर, मंदिर के आसपास के इलाके, नेहरू पार्क, शिवगंगा घाट, मंदिर क्षेत्र, जलसार पार्क सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन, कतारबद्ध जलार्पण, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आ...