हापुड़, मई 31 -- कोतवाली क्षेत्र में मेरठ तिराहा पर एक दूसरे समुदाय के चाऊमीन विक्रेता द्वारा एक समाज के प्रति टिप्पणी करने पर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। आरोपी द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हो सका। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप है कि दूसरे समुदाय का एक चाऊमीन विक्रेता को एक युवक को महापुरुष की प्रतिमा पर ले गए। जहां आरोपी युवक माफी मांग रहा है। आरोप है कि आरोपी युवक द्वारा दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर कुछ टिप्पणीकी गई थी। जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसको लेकर रोष व्याप्त हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेरठ तिराहा पर स्थित महापुरुष की प्रतिमा पर युवक अपनी टिप्पणी को लेकर ...