मुंगेर, मई 24 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा रेलवे स्टेशन पर रविवार को पारिवारिक विवाद को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने जमकर हंगामा किया, जिससे स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में स्थानीय लोगों की पहल पर मामला थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।

मामले का विवरण जानकारी के अनुसार धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़ निवासी उमेश राम के पुत्र बबलू राम की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व लखीसराय जिले के धनौरी गांव निवासी सोनम कुमारी से हुई थी। दोनों का सात वर्षीय पुत्र भी है। सोनम ने बताया कि वह पिछले छह माह से मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके पति ने करीब दस दिन पहले दूसरी शादी कर ली है।

हंगामे का कारण महिला का आरोप है कि सूचना मिलने...