लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ,संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी की धमकी देकर पति ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के अभी तीन माह ही हुए है। पीड़िता ने बुधवार को पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वृंदावन सेक्टर-18 स्थित कैलाश इन्क्लेव निवासी पूजा ने बताया कि उनका विवाह फर्रुखाबाद निवासी प्रांशु नंदन से हुआ था। परिवार ने दहेज में करीब सात लाख रुपये, सोने के जेवर और गूहस्थी का सारा सामान दिया था। कुछ दिन बाद पति प्रांशु मारपीट करने लगा और दहेज की मांग करने लगा। पीड़िता ने इस बात की जानकारी ससुर सुनील और सास साधना को दी। उन लोगों ने अनदेखा कर दिया। इस बात की जानकारी पूजा ने अपने मायके में दी। समझौता होने के बाद पति ने पूजा को पीटने के साथ घर से निकाल दिया और दूसरी शादी करने की धमकी दी। पीड़िता ने बुधवार को पी...