निज संवाददाता, जून 10 -- बिहार में जीजा पर अपने साले को गोली मारने का आरोप लगा है। मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में बहनोई के द्वारा साले को गोली मारने के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। मामले में जख्मी शुभम कुमार के पिता केदार राय ने राजेपुर थाना में दामाद अभय कुमार, राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के सत्यदेव राय के पुत्र धर्म वीर कुमार, रघुवीर कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। उल्लेखनीय है कि बहनोई ने साला को पिस्टल से गोली मार दिया था जो दाहिना जांघ में लगा। गोली मारकर बहनोई भाग निकला। घटना शनिवार की देर शाम की है। घटना के संबंध में जख्मी शुभम कुमार की मां आंगनबाड़ी सेविका चित्रलेखा देवी,पिता केदार राय ने बताया कि शिवहर जिला के तरियानी थाना के रामपुर पोखरी गांव निवासी दामाद अभय कुमार ने डिमापुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.