प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के शुकुलपुर पंचइया गांव निवासी त्रिभुवन नाथ ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसने अपनी बेटी अंकिता की शादी 18 वर्ष पहले संदीप कुमार पांडेय निवासी अकोड़ी होलागढ़ प्रयागराज के साथ की थी। संदीप प्रयागराज में नौकरी करता है। इसी दौरान संदीप ने 14 फरवरी 2026 को उसकी बेटी से छिपाकर मुस्लिम युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। जानकारी होने पर जब उसकी बेटी अंकिता ने दूसरी शादी का विरोध किया तो 23 सितम्बर को ससुरालवालों ने उसकी बेटी को गालियां देते हुए मारा पीटा और घर से भगा दिया। वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। उनकी उक्त तहरीर पर पुलिस ने बेटी के पति संदीप कुमार पांडेय, सास सीता देवी, कुलदीप पांडेय, राम आभा पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...