गौरीगंज, जनवरी 7 -- शुकुल बाजार। संवाददाता थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने अपने पति पर बिना उसकी सहमति के दूसरी शादी कर पिता के साथ दुबई फरार हो जाने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सीओ मुसाफिरखाना ने पीड़िता द्वारा पति सहित ससुरालीजनों पर पहले दर्ज कराए गए मुकदमे के विवेचक साबिर अली से उनकी जांच पर रिपोर्ट तलब की है। थाना क्षेत्र के ग्राम किशनी निवासी बीबी आयशा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका निकाह 6 फरवरी 2022 को मो. उस्मान पुत्र उस्मान गनी निवासी ग्राम बसौढ़ी थाना पटरंगा जनपद अयोध्या के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा। जिस पर उसने बीते 10 नवम्बर को पति और ससुरालियों के विरुद्ध थाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.