मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, दूसरी शादी कर नई दुल्हन को लेकर एक युवक घर पहुंचा। मंगलगीत गाए जा रहे थे। महिलाएं और कुटुंब शादी की रस्मों में व्यस्त थे। तभी पहली पत्नी एक वर्षीय बेटे को लेकर मुजफ्फरपुर से आ धमकी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख घर में मौजूद कुटुंब, महिलाएं और परिजन ताला लगाकर घर से फरार हो गए। घर के भीतर कोहबर में नवविवाहिता दुल्हन अकेली रह गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से ताला तोड़कर दुल्हन को बाहर निकाला गया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर बयान दर्ज किया। उसने पुलिस को बताया कि उसके घर वालों को शत्रुघन की पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। दूसरी ओर पहली पत्नी गी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.