दूसरी शादी करना पड़ा भारी, शिक्षिका से मांगा 20 लाख का दहेज
मैनपुरी, सितम्बर 3 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने पहले पति की मौत होने के बाद दूसरी शादी कर ली। अब दूसरा पति और उसके परिवार के लोग अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर शिक्षिका को प्रताड़ित किया गया और उसे मारने के लिए स्लो पॉयजन दिया गया। इतना ही नहीं ससुरालीजनों ने उसे घर से भी निकाल दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने कानपुर निवासी ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी रीनू यादव ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि करहल के मानिकपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में वह सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। उसके पति देवेंद्र की मौत हो गई तो वह अपने दो पुत्रों के साथ रह रही है। एक मई 2023 को शादी डॉट कॉम के जरिए उसने नितिन यादव पुत्र जगत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.