दूसरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन
बागेश्वर, अगस्त 13 -- देवेंद्र, बागेश्वर। उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूकोस्ट देहरादून के तत्वावधान में पूरे प्रदेश के साथ-साथ जनपद बागेश्वर में भी दूसरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। 18 अगस्त को विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता होगी। 27 अगस्त को जिला स्तरीय तथा 14-15 अक्टूबर को देहरादून में प्रस्तावित है। जिला स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जिला समन्वयक दीप जोशी ने बताया कि इस प्रीमियर लीग का मुख्य उद्देश्य छात्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा, तार्किक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.