रांची, मई 8 -- रांची। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची की ओर से 9 मई को सिविल कोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में इस साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन होगा। हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान न्याय तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए विशेष क्यूआर कोड आधारित लीगल एड एप्लीकेशन का भी शुभारंभ किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉलों का भ्रमण और लाभार्थियों के बीच लाभ का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निष्पादन पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान विधिक सहायता से जुड़ी नई सुविधाओं एवं योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।

हिंदी ...