मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी की दूसरी मेरिट लिस्ट का दाखिला मंगलवार को पूरा हो गया। दूसरी मेरिट लिस्ट में 1192 छात्रों ने दाखिला लिया है। पीजी में कुल 7943 छात्रों ने अबतक दाखिला लिया है।12 मार्च से दाखिले के लिए फिर से पोर्टल खोला जायेगा। पोर्टल 17 मार्च तक खुला रहेगा। इसके लिए डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने कुलपति को प्रस्ताव भेजा है। विवि प्रशासन 18 मार्च से पीजी की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी में है। पहली मेरिट लिस्ट में 6751 छात्रों ने दाखिला लिया था। तीसरी मेरिट लिस्ट से पहले छात्रों को विषय और कॉलेज बदलने का भी मौका मिलेगा। पीजी में 11 हजार छात्रों के दाखिले लिये जाने हैं। दाखिले के लिए 22 हजार 562 छात्रों ने आवेदन किया है। पीजी में दाखिले के लिए कई कॉलेजों में जूलॉजी में सीटें भी बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.