मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस 2 विद्यालय की दूसरी मेधा सूची के लिए छात्राओं से 10 अप्रैल तक 10 विकल्प मांगे गए हैं। जिन छात्राओं को प्रथम मेधा सूची में स्थान नहीं प्राप्त हुआ था, उनके लिए पोर्टल खोला गया है। द्वितीय मेधा सूची के लिए 10 वैकल्पिक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय चयन करने के लिए विभागीय पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। बता दें कि मुजफ्फरपुर समेत सूबे के 39 आवासीय विद्यालयों में इस सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.