नई दिल्ली, अगस्त 24 -- ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी निक्की भाटी को जिंदा जलाने के आरोपी विपिन भाटी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक के उसका किसी अन्य महिला से संबंध था। इस बात का दावा खुद निक्की के पिता ने एक इंटरव्यू में किया। इस बीच अब खबर है कि पिछले साल यानी 2024 में विपिन को किसी अन्य महिला के साथ घूमते हुए पकड़ा था और इसके बाद उसकी पिटाई भी हुई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में, विपिन भाटी को उसके परिवार ने दिल्ली में एक अन्य महिला के साथ घूमते हुए पकड़ा था और फिर वहीं उसकी पिटाई भी हुई थी। विपिन ने दहेज की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर में निक्की भाटी को जिंदा जलाकर मारने का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने उसके साथ-साथ निक्की की सास, ससुर और विपिन के भाई के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने शनि...