दूसरी महिला के साथ तस्वीरें देख पति पर दर्ज कराया केस
गोरखपुर, अगस्त 5 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिहा गांव की एक महिला ने पति के मोबाइल में दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें देखने के बाद विरोध किया तो पति ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.