बरेली, फरवरी 16 -- हाफिजगंज। दूसरी महिला के चक्कर में पति ने पत्नी के सिर पर डंडा मारकर सिर फाड़ दिया। खून से लथपथ महिला ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की ।पुलिस ने तहरीर लेकर महिला को उपचार के लिए नवाबगंज भेज दिया। थाना हाफिजगंज के गांव बीजामउ निवासी सुशीला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी पत्नी के चक्कर में उसके साथ आये दिन मारपीट करता है। जिसको लेकर रविवार सुबह उसके पति व सांस ससुर ने मिलकर उसे मारा पीटा। जिसके बाद पति ने उसके सिर में डंडा का प्रहार कर उसका सिर फाडकर लहुलुहान कर दिया। पीडित महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसे मेडीकल के लिए नवाबगंज भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि महिला का मेडीकल कराकर जांच करायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.