फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- थाना लाइनपार क्षेत्र में दूसरी मंजिल से गिरकर एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार को अस्पताल लाया गया है। आजाद नगर निवासी सुरेश रात को मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। देर रात वह किसी काम से नीचे उतरकर आ रहा था है। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। वह लोग उसके पास आए। उसकी हालत देख सभी घबरा गए। परिवारिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। उसे भर्ती कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...