दूसरी मंजिल पर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी किशोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- दूसरी मंजिल पर कमरे के अंदर किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के आसांव गांव की अयाविश उर्फ खुशी पुत्री अयाज उर्फ सोनू का शव गुरुवार शाम लगभग छह बजे दूसरी मंजिल पर कमरे के अंदर पाया गया। हालांकि घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। चर्चा के मुताबिक, मृतका की मां किसी काम से खेत में चली गई थी। घर पर अकेली मौजूद खुशी किसी कारण से दूसरी मंजिल पर बने कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगा लिया। खेत से वापस आने के बाद मां ने बेटी को घर पर नहीं पाकर उसकी खोजबीन शुरू की तो वह छत के ऊपरी कमरे में अंदर फंदे पर लटकती मिली। पिता अयाज की सूचना पर क्षेत्रीय दरोगा राजीव कमल पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.