रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में मंगलवार की रात श्री महावीर मंडल के नेतृत्व में दूसरी मंगलवारी शोभायात्रा निकाली गयी। विभिन्न अखाड़ों के रामभक्तों ने पारंपरिक शस्त्रों के साथ महावीरी पताके लेकर बजरंगबली की जयघोष करते पारंपरिक मार्ग से भ्रमण करते हुए महावीर चौक स्थित मंदिर पहुंचे। इस दौरान विभिन्न जगहों पर अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, रात आठ बजे के बाद शोभायात्रा निकली, जिसका समापन रात 11 बजे हुआ। इस दौरान तेज बारिश भी हुई, लेकिन श्रीराम भक्त झूमते-गाते और जयकारे लगाते चल रहे थे। सभी शोभायात्रा के महावीर चौक स्थिति मंदिर के पास पहुंचने पर श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा, श्री रामनवमी शृंगार समिति के अध्यक्ष बबलू यादव, मंत्री अजय वर्मा, राहुल सिन्हा, सुभाष साहू, राकेश सिंह, शंकर प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.