कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सीबीएसई 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में 70-80% अंक लाने वाले बच्चों को गणित में 50% अंक भी नहीं आए हैं। दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए गणित की जानकारी लेने वाले बच्चे अधिक हैं। ऐसे बच्चे बड़ी संख्या में हैं। साइंस में 90% तक लाने वालों को भी गणित में में 35-40 अंक ही मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना कि इसके पीछे दो बड़े कारण हैं। 10वीं बोर्ड में अब एप्लिकेशन बेस्ड सवाल पूछे जा रहे हैं और अधिकांश स्कूलों में पढ़ाने का तरीका आज भी वही है। स्कूलों में एप्लिकेशन बेस्ड सवाल नहीं कराने का असर रिजल्ट में भी दिख रहा है। यह भी पढ़ें- 70-80% अंक लाने वाले बच्चों को गणित में 50% भी नहीं मिले इसके साथ ही बच्चों की एकाग्रता का स्तर 10 से 20 सेकेंड ही रह रहा है। इससे भी गणित के सवालों को हल करने में बच्चों को कठिनाई हो रही...