चतरा, मई 28 -- कुन्दा, प्रतिनिधि। गुरुवार को बाजार टाड़ स्थित देवी मंडप प्रांगण में युवा राष्ट्रीय जनता दल कुन्दा प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। युवा राजद के जिला अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार की मौजूदगी में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से लालू प्रसाद यादव को दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बैठक में संगठन विस्तार करते हुए कुन्दा पंचायत अध्यक्ष के रूप में प्रमोद यादव, नवादा पंचायत अध्यक्ष पंकज कुमार और बोधाडीह पंचायत अध्यक्ष के रूप में अजय कुमार को जिम्मेदारी दी गई।साथ ही बैठक में 29 मई 2026 को चतरा मे प्रस्तावित युवा चौपाल संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- पार्टी विरोधी गतिविधि वाले प्रखंड अध्यक्ष स्वीकार नहीं: विधायक इस कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव के आगमन को लेकर रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्ष प्र...